Breaking News

रेंजर्स कैंप का गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में भव्य शुभारंभ

Spread the love


संवाददाता – गोविंद देवल

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में आज तीन दिवसीय रेंजर्स कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संरक्षण एवं निर्देशन में किया गया। रेंजर्स प्रभारी डॉ. शालू गुप्ता तथा सह-प्रभारी डॉ. शिल्पी शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुए इस कैंप का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. सरला देवी चक्रवर्ती ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कुशल कवियत्री एवं समाज सेविका डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने रेंजर्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता के साथ समाज सेवा में अग्रसर होने का संदेश दिया। प्रशिक्षक मोहम्मद असरार अहमद ने रेंजर्स प्रशिक्षण की महत्ता और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधि ए.के. सक्सेना तथा एस.के.एस. न्यूज़ चैनल से रविंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रेंजर्स कैंप उन्हें पुस्तकों और कक्षाओं की सीमाओं से बाहर निकलकर प्रकृति से जुड़ने, आत्मविश्वास विकसित करने और चुनौतियों का सामना करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने छात्राओं को अधिकतम सीख ग्रहण कर समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. शिल्पी तोमर ने किया। अंत में रेंजर्स प्रभारी डॉ. शालू गुप्ता ने मुख्य अतिथि, प्रशिक्षकगण, मीडिया प्रतिनिधियों एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का पूरा परिवार उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!