Breaking News

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय बुक कीपर एम-1 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

संवाददाता – दानवीर सिंह, आसफपुर

आसफपुर (बदायूं)। दीन दयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एचएसजी बुक कीपर एम-1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार देर शाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय एवं वीरपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में जनपद सम्भल के विकास खंड बनिया खेड़ा से बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक ओमपाल सिंह एवं सहायक प्रशिक्षिका सुरमिला यादव ने प्रतिभागियों को बुक कीपर एम-1 विषय से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं, नियमों व कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

समापन अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार और प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजकुमारी, नाजुक, आसमीन, बेबी तबस्सुम, सुमन, रूबी, ममता, अनु, पुष्पा, सविता, रीतू, बीनू मिश्र, प्रीति, देवश्री और कमलेश सहित कई प्रतिभागी मौजूद रहीं।

यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 06 दिसंबर 2025 से 08 दिसंबर 2025 तक निरंतर संचालित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के आकाश कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र कश्यप और राजेंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मरम्मत के बाद आमजन के लिए खोला गया रोड ओवरब्रिज

Spread the loveबदायूं। संतोख सिंह तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक स्थित रोड ओवरब्रिज की …

error: Content is protected !!