Breaking News

सुल्तानपुर में छात्र अमन यादव की हत्या: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Spread the love

संवादाता गोविन्द देवल

सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में छात्र अमन यादव की अपहरण और हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। शनिवार देर रात गांव के ही कुछ युवकों ने अमन को अगवा कर लिया था। रविवार सुबह इब्राहिमपुर पुल के पास उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने तुरंत दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। बाकी बचे दो आरोपी सोमवार सुबह पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसकी तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

इधर, घटना में लापरवाही पाए जाने पर थाना प्रभारी सहित एक उपनिरीक्षक और तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले में पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि अपराध करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!