Breaking News

मेन बाजार में चोरों का धावा, खोखे के ताले तोड़कर हजारों का सामान गायब

Spread the love

संवाददाता : सतीश सक्सेना
दातागंज।

कस्बे के मेन बाजार में चोरों ने एक खोखे को निशाना बनाते हुए देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर खोखे का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य का सामान और बैटरा चुरा ले गए। सुबह घटना का पता चलते ही व्यापारी वर्ग में रोष फैल गया।

मामला दातागंज के शुक्र बाजार का है, जहां रोज की तरह खोखे वाला रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। लेकिन सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा मिला और अंदर का काफी सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर बैटरा सहित हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गए हैं।

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कोशिश की जा रही है। व्यापारियों ने मांग की है कि बाजार में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर पुलिस सख्ती से रोक लगाए।

इस चोरी की घटना से मेन बाजार के दुकानदारों में दहशत और नाराजगी दोनों देखने को मिले। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …