Breaking News

कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज चौकी मुजरिया के पूर्व सहायक अध्यापक रामकुमार शर्मा का निधन

Spread the love

संवाददाता : नेत्रपाल सैलानी
मुजरिया।

कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज चौकी मुजरिया के पूर्व सहायक अध्यापक श्री रामकुमार शर्मा का बीती रात दुखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. शर्मा का अंतिम संस्कार आज सुबह 11:00 बजे कछला में किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

श्री शर्मा के निधन पर कॉलेज में शोक सभा आयोजित की गई। सभा में प्रबंधक सत्यपाल सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक अवधेश शर्मा, चंद्रपाल बघेल, राजेंद्र कुमार वर्मा, ज्ञान प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, पुष्पेंद्र, उषा यादव, जया सिंह सहित समस्त छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शिक्षण कार्य में उनकी निष्ठा और सरल स्वभाव को हमेशा याद किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …