Breaking News

कछला-शाहबाद हाईवे पर ट्रैक्टर-ई-रिक्शा हादसा, पांच गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल

बृहस्पतिवार को कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गल्ला मंडी के सामने एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर के कारण ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायकों में कासगंज जनपद के गांव दिधौनी निवासी देवेंद्र कुमार, उनकी सास कांति देवी, पत्नी सत्यपाल, उनके दो बेटे शनि और संजीव, तथा रफीनगर निवासी चरण सिंह शामिल हैं। देवेंद्र कुमार ने बताया कि वे सभी ई-रिक्शा से उघैती थाना क्षेत्र के खंडुआ गांव जा रहे थे।

घटना के समय ई-रिक्शा गल्ला मंडी के पास पहुंचा, तभी सामने से ईंटों से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की क्षमता संवर्धन कार्यशाला आज

Spread the loveडायट परिसर के ऑडिटोरियम में दो पालियों में होगा आयोजन बदायूं। मुख्यमंत्री युवा …