Breaking News

रोडवेज परिचालक की ईमानदारी से महिला यात्री का पर्स लौटा

Spread the love

बिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी में रोडवेज बस के परिचालक प्रभात सिंह ने अपनी ईमानदारी का उदाहरण पेश किया। कुछ दिन पहले मुरादाबाद से एटा जा रही बस में बिल्सी निवासी प्रीति जैन का पर्स सीट पर छूट गया था, जिसमें कीमती आभूषण और मोबाइल फोन रखे थे।

बस के अगले स्टॉप एटा पर पर्स देख प्रभात सिंह ने इसे सुरक्षित रखकर महिला का पता लगाने का प्रयास शुरू किया। अंततः महिला से संपर्क स्थापित कर परिचालक ने पर्स समेत सारा सामान सुरक्षित रूप से लौटा दिया।

परिचालक की इस नेकदिली और ईमानदारी से प्रभावित होकर नगर के व्यापारियों ने उन्हें अंबियापुर चौराहे पर सम्मानित किया। व्यापारियों ने कहा कि ऐसे कर्म समाज में विश्वास और भरोसा बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर कोतवाल मनोज कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, दीपक चौहान, लोकेश बाबू, सुधीर सोमानी, अमित वाश्र्णेय, सुरेश गुप्ता, नितिन बाबू, राकेश माहेश्वरी सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …