Breaking News

बिजली बिल राहत योजना कैंप का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

Spread the love

बिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) नरेश कुमार ने बृहस्पतिवार को सैदपुर टाउन और सैदपुर ग्रामीण उपकेंद्र पर चल रहे बिजली बिल राहत योजना 2025-26 कैंपों का निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया, बिल जमा व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं का जायजा लिया और स्पष्ट कहा कि किसी भी उपभोक्ता को योजना से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

सैदपुर उपकेंद्र में अब तक 22 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर लगभग 2.6 लाख रुपये जमा किए हैं। वहीं बिल्सी टाउन, बिल्सी ग्रामीण, वजीरगंज और नागार्जुना क्षेत्रों के कैंपों में 183 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कर 16.64 लाख रुपये की राजस्व वसूली की है।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी जयप्रकाश, अवर अभियंता रामस्वरूप सहित विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!