Breaking News

अलापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के.के. तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना अलापुर के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत आज दिनांक 12.12.2025 को महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

थाना अलापुर पुलिस ने मु0अ0सं0-367/25, धारा 303(2), 317(2), BNS के तहत मुखबिर की सूचना पर हजरतपुर तिराहे से निम्नलिखित अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल पल्सर सहित गिरफ्तार किया:

1. अंशुल, पुत्र कालीचरन गुप्ता, निवासी ग्राम सरेली, थाना उसहैत, जनपद बदायूँ

2. अभिषेक ठाकुर, पुत्र यशपाल सिंह, निवासी दातागंज ब्लॉक के सामने, थाना दातागंज, जनपद बदायूँ

3. सिन्टू ठाकुर, पुत्र बृजमोहन, निवासी ग्राम बड़े भमोरा, थाना परौर, जिला शाहजहापुर

गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, थाना अलापुर, बदायूँ के नेतृत्व में पूरी टीम।

यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!