Breaking News

बदायूँ: सर्राफा दुकान की चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूँ। पक्का ताल, विद्या कृष्णा नगर में स्थित सर्राफा दुकान (मैसर्स जुगल किशोर पहलादी लाल) के स्वामी मोहित कुमार गुप्ता के साथ 28.11.2025 को लगभग 11:30 बजे चोरी की घटना हुई थी। एक अज्ञात व्यक्ति दुकान पर सोने की चैन खरीदने के बहाने आया और 03 सोने की चैन चोरी करके भाग गया। घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 293/25, धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही की गई।

सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना कर्ता की पहचान हुई। आरोपी देवेन्द्र पुत्र नत्थू लाल, निवासी बिहारीपुर की गोटिया, थाना कुवरगांव, जनपद बदायूँ, के रूप में सामने आया। आरोपी 05.12.2025 को न्यायालय में हाजिर किया गया था।

आज दिनांक 12.12.2025 को पुलिस ने आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसके बताए स्थान से सुसराल भवानीपुर, थाना उझानी से चोरी की सोने की चैन बरामद की। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 317(2), 3(5) बीएनएस बढ़ा दी गई। आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

अपराध निरीक्षक आशोक कुमार, थाना कोतवाली बदायूँ मय टीम

यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी आधारित मॉनीटरिंग की सफलता का प्रमाण है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!