Breaking News

कादरचौक पुलिस ने 16.5 किलोग्राम गांजा सहित तस्कर को गिरफ्तार किया

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी उझानी देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कादरचौक के थानाध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक अभियुक्त को 16.50 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 11.12.2025 को कादरचौक – उझानी मार्ग, धोकन तिराहा से अभियुक्त रवेन्द्र पुत्र अमरसिंह (36 वर्ष), निवासी ग्राम अखटामई, थाना कादरचौक को महिन्द्रा कार TUV, रजि. नंबर UP24AE0505 में 01 प्लास्टिक के पीले रंग के कट्टे में करीब 16.50 किलोग्राम गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह इस वाहन से लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करता रहा है और बरामद गांजा इस्लाम पुत्र नामालूम, निवासी ग्राम सकरी जंगल, थाना उझानी से खरीदा गया था। इस्लाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

बरामदगी का विवरण:

गांजा: 16.50 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1,65,000 रुपये

वाहन: महिन्द्रा कार TUV, रजि. नंबर UP24AE0505

पंजीकृत अभियोग:

मु0अ0सं0 352/2025, धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस एक्ट

धारा 207 MV ACT

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

थानाध्यक्ष विक्रम सिंह, थाना कादरचौक, बदायूँ मय पुलिस टीम

यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी रोकने और अपराध नियंत्रण में पुलिस की सक्रियता का परिणाम है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

23 अफसरों पर गिरी गाज, 300 से ज्यादा शिकायतों का फर्जी निस्तारण उजागर

Spread the loveसड़क मरम्मत, सीवर और हाउस टैक्स मामलों में बड़ा खेल; दो दिन में …

error: Content is protected !!