Breaking News

बदायूँ: अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में दी बधाई

Spread the love


संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूँ। अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा जन्मी बच्चियों की माताओं को हिमालय बेबी किट और विभागीय योजनाओं का कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया।

अरुण कुमार ने माताओं को कन्या जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि समाज में बालक और बालिकाओं में किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्ची को शिक्षा अवश्य मिले। उन्होंने माताओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के फार्म भरने और योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

सुरक्षित बचपन के अंतर्गत संयुक्त निगरानी समिति ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और माताओं के साथ निवासरत बच्चों की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि महिला कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से कराया जाए। साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन, राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर उन्हें समय-सीमा में कॉल फॉलोअप और सुगम संचालन के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा अग्रवाल, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, क्वालिटी मैनेजर अरविंद कुमार और स्टाफ नर्स रिचा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं के सुरक्षित बचपन, शिक्षा और समाज में समान अधिकार सुनिश्चित करना बताया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!