Breaking News

बदायूँ: ब्रह्मदत्त गौशाला धाम ने “गऊ माँ सेवा रोटी पात्र” अभियान की शुरूआत की

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूँ। हमारी भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्थान प्राप्त है। पहले घर-घर में गाय के नाम की पहली रोटी बनाई जाती थी, लेकिन आधुनिक जीवनशैली के चलते यह परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इसे पुनर्जीवित करने के लिए ब्रह्मदत्त गौशाला धाम ने “गऊ माँ सेवा रोटी पात्र” बनवाकर आज श्री रघुनाथ मंदिर में रखकर इस पुण्य कार्य की शुरुआत की। यह पहल श्री सनातन धर्म सभा के सहयोग से संपन्न हुई।

इस अवसर पर नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने गोप्रेमियों के बीच कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि यह जागरूकता घर-घर तक पहुंचे। उन्होंने रोटी पात्र में रोटियां डालकर विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने सभी सनातनी परिवारों से अनुरोध किया कि हर घर में गाय के नाम से रोटी बनाएं और उसे अपने आसपास की गायों को खिलाएं। यदि गाय नहीं दिखाई दें तो रोटियां घर में इकट्ठा करके गौशाला धाम में डाल दी जाएं। इस प्रकार प्रतिदिन यह पुनीत कार्य चलता रहेगा और बच्चों के अंदर भी गौ माता के प्रति स्नेह और सेवा का भाव विकसित होगा।

उक्त अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डी के, कोषाध्यक्ष अशोक नारंग, महामंत्री ओमप्रकाश कोचर, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना, संजीव आहूजा, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, संजीव प्रकाश, मनोज अरोरा, पवन मेंदीरत्ता, तथा पंडित महावीर और मनमोहन झा आदि उपस्थित रहे।

इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि अब हर सनातनी परिवार अपने घर में गाय के नाम से रोटी बनाना प्रारंभ करेगा और हमारी सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पक्ष जीवित रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!