Breaking News

एसएनआईडी पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारंभ

Spread the love

बदायूँ : 12 दिसंबर 2025 –
संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूँ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएनआईडी पल्स पोलियो अभियान 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की ड्रॉप पिलाई जाएगी।

जनजागरूकता के लिए आज 12 दिसंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से रैली का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक महेशचंद गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, अध्यापक एवं विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। रैली मार्ग मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से भगवान परशुराम चौक, रोडवेज, पुलिस लाइन, वन विभाग होते हुए पुनः मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत:

14 दिसंबर 2025 को बूथ गतिविधियां,

15 से 19 दिसंबर तक हाउस-टू-हाउस गतिविधियां,

22 दिसंबर 2025 को बी-टीम एक्टिविटी आयोजित की जाएगी।

रैली में राजकीय इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दकी इस्लामिया इंटर कॉलेज, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र और अध्यापक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एस.एम.ओ. डब्ल्यूएचओ, यूनीसेफ कोऑर्डिनेटर, डी.एच.ई.आई.ओ., अर्बन कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि अभियान के दौरान सभी बच्चों को पोलियो की बूंद अवश्य पिलाई जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वगरैन पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, मरीजों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल वजीरगंज। विकासखंड वजीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अंतर्गत …