Breaking News

मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; लूट के 6200 रुपये व तमंचा बरामद

Spread the love

बदायूँ

थाना मूसाझाग और बिसौली क्षेत्र में हाल में हुई लूट और छीना-झपटी की वारदातों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोनों मामलों में वांछित चल रहा बदमाश उमेश उर्फ छोटा पुलिस मुठभेड़ में ग्राम गुलड़िया से गिरफ्तार कर लिया गया।

5 दिसंबर को मूसाझाग और 6 दिसंबर को बिसौली में हुई घटनाओं के संबंध में क्रमशः धारा 309(4) बीएनएस और 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे।

मुठभेड़ के दौरान उमेश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के 6200 रुपये, तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

जांच में पता चला कि उमेश उर्फ छोटा पर लूट, गैंगस्टर समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!