Breaking News

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नामांकन में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य बने पंकज चौधरी के प्रस्तावक

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शनिवार को लखनऊ में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा नेता, महाराजगंज लोकसभा सांसद एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के अवसर पर बदायूं जनपद की शेखूपुर विधानसभा से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेन्द्र शाक्य पंकज चौधरी के प्रस्तावक बने। नामांकन के समय पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने इसे संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …