Breaking News

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Spread the love

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एवं मदन लाल इंटर कॉलेज में शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 362 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था, जिनमें से 326 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।

परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की गहन जांच के बाद ही अनुमति दी गई।

परीक्षा के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य अवंतिका सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय बदायूं की शबाना, बीईओ बिसौली राजेंद्र प्रसाद, सावित्री देवी, मानसी ठक्कर, समीर बाबू सक्सेना, शशिकांत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी की सतर्कता और समन्वय से परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!