Breaking News

अवैध रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों की पहचान को लेकर विशेष चेकिंग अभियान

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार अवैध रोहिंग्याओं, गैर राज्यों एवं बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक बदायूं विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में बड़े सरकार एवं छोटे सरकार क्षेत्र में बाहर से आकर अवैध रूप से निवास कर रहे व्यक्तियों की पहचान की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की आईडी एवं पहचान पत्रों की गहन जांच की गई। बिना वैध पहचान पत्र के पाए गए व्यक्तियों को उनके गंतव्यों की ओर भेजते हुए कड़ी हिदायत दी गई।

चेकिंग अभियान के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली/सिविल लाइंस, थाना प्रभारी महिला थाना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से निवास करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंसूरपुर मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ चोरी की बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। थाना स्वार पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !!