संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पारिवारिक विवादों से संबंधित कुल 23 फाइलें प्रस्तुत की गईं। बैठक का आयोजन परामर्श केंद्र के सहयोग से किया गया, जिसमें उपस्थित काउंसलरों द्वारा मामलों की गंभीरता से काउंसलिंग की गई।
परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में श्री भीमसेन सागर, श्री गिरधारी सिंह राठौड़, श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता, श्री एस.डी. शर्मा, श्री शिव स्वरूप गुप्ता, श्रीमती सुषमा कथुरिया एवं श्री अशोक खुराना मौजूद रहे। इसके साथ ही संबंधित पुलिस कर्मियों में महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल स्वाति एवं महिला कांस्टेबल राखी भी उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान कुल 23 मामलों में से 16 फाइलों की काउंसलिंग की गई, जबकि एक मामले में आपसी समझौता हो गया। तीन फाइलों को निरस्त किया गया तथा शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई। उपस्थित पक्षकारों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान पर विचार किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य आपसी संवाद के माध्यम से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराना है, ताकि परिवारों में सौहार्द बना रह सके।
Budaun Amarprabhat