Breaking News

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का तीन दिवसीय आयोजन, बदायूं की डॉ. मेघा अग्रवाल होंगी सम्मानित

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 18, 19 एवं 20 जनवरी को राम नगरी अयोध्या में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश से वैश्य समाज के प्रमुख प्रतिनिधि एकत्रित होकर वैश्य सशक्तिकरण को लेकर मंथन करेंगे।

नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन 18 जनवरी को प्रतिनिधिगण रामलला के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात 19 जनवरी को मानस भवन, अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन आयोजित होगा, जिसमें स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की स्मृति में रामदास अग्रवाल जनसेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान समाज सेवा, व्यापार, साहित्य एवं सनातन संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद बदायूं का नाम रोशन करते हुए साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मेघा अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। अधिवेशन में वैश्य समाज को राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए 11 बिंदुओं पर गहन चर्चा की जाएगी तथा वैश्य सशक्तिकरण के लिए सामूहिक हुंकार भरी जाएगी।

कार्यक्रम का समापन 20 जनवरी को किया जाएगा।
अधिवेशन में जनपद बदायूं से प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के साथ हरि अग्रवाल, अवधेश लड्डा एवं विनय गुप्ता सहभागिता करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के इस आयोजन को लेकर वैश्य समाज में उत्साह का माहौल है और इसे समाज की एकजुटता एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!