Breaking News

बीआरसी बिसौली में स्पेल बी प्रतियोगिता संपन्न, चार छात्र जनपद स्तर के लिए चयनित

Spread the love

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) बिसौली पर स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार छात्रों का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

प्राथमिक स्तर से आकाश, प्राथमिक विद्यालय मानकपुर तथा उच्च प्राथमिक स्तर से शीतल, उच्च प्राथमिक विद्यालय भानपुर का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त संविलित विद्यालय हर्रायपुर से ललिता (कक्षा 5) एवं सचिन (कक्षा 7) का भी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

चयनित छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी मधुकर उपाध्याय एवं शोभित यादव द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों की भाषाई दक्षता, आत्मविश्वास एवं बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती हैं।

इस अवसर पर मचिन मिश्रा (एआरपी हिन्दी), रानी (एआरपी सामाजिक विषय), सौरभ (एआरपी गणित), अमित शर्मा, हिमानी वार्ष्णेय, मोहित यादव, राम नरेश, वरुण श्रोतीय, साहू सावेन्द्र, प्रीति माहेश्वरी, रश्मि गुप्ता, हेमेंद्र सिंह, बबलू सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!