Breaking News

बच्चों का बौद्धिक विकास ही उज्ज्वल भविष्य की नींव : विजय राजपूत

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

कासगंज। अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) के तत्वावधान में कासगंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बलवंतपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी के बच्चों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सहायक शिक्षा निदेशक कृपा शंकर वर्मा ने की।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत ने कहा कि बच्चों का बौद्धिक विकास ही उनके भविष्य की मजबूत नींव होता है। प्रारंभिक अवस्था में बच्चों का मस्तिष्क बहुत तेजी से सीखता है, ऐसे में सही वातावरण, संतुलित पोषण, शिक्षा और संस्कार उनके सोचने-समझने की क्षमता को विकसित करते हैं।

अध्यक्षीय संबोधन में कृपा शंकर वर्मा ने कहा कि समय पर अच्छी शिक्षा और नैतिक मूल्यों का समावेश बच्चों को बुद्धिमान, रचनात्मक और जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता करता है। समाज की प्रगति के लिए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

कार्यक्रम में ग्राम के समाजसेवी भीमसेन, जिला अध्यक्ष जी.एस. राजपूत, नागेंद्र सिंह वर्मा सहित अन्य ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!