Breaking News

पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर पिलाई गई खुराक

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। भारत सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जा रही है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माला ने अपनी टीम के साथ नगर के वार्ड संख्या 15 में अभियान चलाया।

टीम ने 65 से अधिक घरों का भ्रमण कर 27 से ज्यादा नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस दौरान लगभग डेढ़ वायल दवा का उपयोग किया गया। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्यकर्मी माइक्रो प्लान के तहत संयुक्त रूप से कार्य करते नजर आए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माला ने बताया कि जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि क्षेत्र का कोई भी बच्चा पोलियो से वंचित न रह जाए और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती मिल सके।

अभियान के दौरान टीम ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं और स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में सहयोग करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Spread the loveपुलिस परिवार के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, भजनों पर कलाकारों ने किया …