—

संवाददाता : गोविंद देवल
बिल्सी। नगर समेत क्षेत्र के गांव जरावन, हथरा, नागरझूना व बनकोटा में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना तथा बकाया बिल जमा कराने से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।
शिविरों में मौजूद एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही ओटीएस योजना उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। योजना के अंतर्गत बकाया बिजली बिलों पर भारी छूट दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल सके।
शिविर के दौरान कुल 239 बकाएदार उपभोक्ताओं का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया। वहीं विभाग द्वारा करीब 18.4 लाख रुपये की बकाया धनराशि मौके पर ही जमा कराई गई।
इस अवसर पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरूप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, विलाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
–
Budaun Amarprabhat