Breaking News

पशुशाला से तीन भैंसें चोरी, किसान सदमे में

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर शोहरा में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की पशुशाला को निशाना बनाते हुए तीन भैंसें चोरी कर लीं। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।

गांव मिर्जापुर शोहरा निवासी महराज अहमद पुत्र इंतजार अहमद ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार रात अपनी तीनों भैंसों को घर के पास बनी पशुशाला में बांधकर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोर पशुशाला में घुस आए और भैंसों को खोलकर अपने साथ ले गए। चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि आसपास किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बुधवार सुबह जब महराज अहमद पशुशाला में चारा डालने पहुंचे तो भैंसें गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने आसपास खेतों और रास्तों पर काफी तलाश की, लेकिन भैंसों का कोई सुराग नहीं लग सका।

इसके बाद पीड़ित किसान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई और ग्रामीणों से पूछताछ की।

पीड़ित किसान के अनुसार चोरी गई तीनों भैंसों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। भैंसें ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थीं, जिससे किसान काफी परेशान और चिंतित है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भैंसों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!