Breaking News

अम्बियापुर में श्रुतलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। विकास खंड अम्बियापुर में खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश में श्रुतलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के दिशा-निर्देशन में खंड स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में भाषा ज्ञान, शुद्ध लेखन, सही वर्तनी एवं श्रवण क्षमता का विकास करना रहा। इसका संचालन एआरपी रमन सिंह, अमित गुप्ता एवं जयवीर सिंह द्वारा सुचारु रूप से किया गया।

प्राथमिक स्तर पर लक्ष्मी प्राथमिक विद्यालय घघोंसी और रूम सिंह संविलियन विद्यालय बड़नौमी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर मुस्कान उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली और आशीष कुमार सिंह संविलियन विद्यालय कटिन्ना विजेता रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधाबल्लभ एवं अर्चना शंखधार ने विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश ने प्रतियोगिता को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताते हुए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ भाषाई दक्षता को भी मजबूत करती हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Spread the loveआसफपुर। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान …