Breaking News

दस्तावेज लेखक एसोसियेशन की शोकसभा में दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। दस्तावेज लेखक एसोसियेशन की बिल्सी इकाई की शोकसभा बुधवार को तहसील परिसर में पूर्व अध्यक्ष सुदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े लेखक रामवीर पाली, कैलाश सिंह एवं नरेंद्र पाल सक्सेना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि दिवंगत सदस्यों का संगठन के लिए योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके असमय निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

शोकसभा में पूर्व अध्यक्ष सुदीप कुमार सिंह, शंभू शरण सक्सेना, अनूप सक्सेना, कन्हैयालाल सक्सेना, प्रदीप चौहान, अरुण तोमर, राजेश कुमार, मुकेश शर्मा, देवेंद्र सक्सेना, महावीर सिंह, हिमांशु शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!