Breaking News

बदायूँ में पेट्रोल पम्पों पर शौचालय व पेयजल सुविधाओं के सुधार हेतु अभियान

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल | बदायूँ

बदायूँ में जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रदेश में स्थापित पेट्रोल पम्पों के रिटेल आउटलेट्स पर जनता के लिए शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराए जाने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला स्तर पर इस दिशा में मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक पेट्रोल पम्प पर निम्नलिखित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराई जा रही हैं:

महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय।

शौचालय का अनुरक्षण और रेनोवेशन।

शौचालय में सीट, पानी के पाइप, पानी की टंकी सही अवस्था में रखें।

शौचालय का फर्श, टाइल और वाशबेसिन साफ-सुथरा रहे, किसी भी टाइल में दरार या टूट-फूट न हो।

साबुन या हैंडवॉश उपलब्ध।

दिव्यांगजन के लिए रैम्प की व्यवस्था।

शौचालय की सफाई हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति, उनके नाम व मोबाइल नंबर का प्रदर्शन।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस कार्य के पर्यवेक्षण के लिए पूर्ति निरीक्षकों द्वारा नियमित रूप से पेट्रोल पम्पों की जांच की जा रही है और पेट्रोल पम्पधारक अपने-अपने आउटलेट्स पर ये सुविधाएँ विकसित कर रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य जनसामान्य को साफ-सुथरी और सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!