Breaking News

बदायूं में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग: सब-जूनियर से सीनियर वर्ग तक बच्चों ने दिखाया दम

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल | बदायूं

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बदायूं के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित माननीय विधायक खेल स्पर्धा, विधान सभा बिल्सी की दो दिवसीय प्रतियोगिता का दूसरा दिवस महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज, उझानी के खेल मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक और बालिका दोनों श्रेणियों के खिलाड़ी शामिल हुए।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

बैडमिंटन:

सब-जूनियर (एकल): पुलकित सिंह – प्रथम

सब-जूनियर (युगल): सौरभ एवं अरुण कुमार लोधी – प्रथम

जूनियर (एकल): अजय शाक्य – प्रथम

सीनियर (एकल): सूरज – प्रथम

सीनियर (युगल): आमिर एवं कृष्ण – प्रथम

सीनियर महिला (एकल): जोया अंसारी – प्रथम

सीनियर महिला (युगल): जोया अंसारी एवं शीतल पाल – प्रथम

फुटबॉल:

सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग (पुरुष): उझानी टीम – प्रथम

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उप निरीक्षक अनुज यादव, कोतवाली उझानी एवं प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन रंजीत सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, विकासखंड अंबियापुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री कांति प्रसाद, जिला पीटीआई श्री रामदास यादव, पीटीआई श्री सत्यवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, सचिन राठौर, सी पी सिंह, मनोज यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, इकबाल यादव, राजीव कुमार सहित अन्य पीटीआई उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!