Breaking News

पत्रकारों के हित में 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल | बदायूं

पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए बदायूं जनपद में जनपद शाखा पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के जिला अध्यक्ष कमल सिंह के नेतृत्व में दर्जनभर पत्रकारों ने जिलाधिकारी बदायूं अवनीश कुमार राय के कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों की सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित 14 सूत्रीय संकल्प पत्र का ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा द्वारा पत्रकारों के हित में तैयार किया गया है। बदायूं इकाई द्वारा शासन से उक्त मांगों एवं सुविधाओं को पूर्ण कराए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर समिति की ओर से जिलाधिकारी को संस्था का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों से जुड़ी इन मांगों को शासन स्तर पर भेजकर उनके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल सिंह के साथ शिवा नायक, रंजीत कुमार, शमसुद्दीन शम्स, डॉ. एन. पी. एस. सैलानी, कमल राज सिंह सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!