Breaking News

ओटीएस योजना को लेकर विद्युत विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान| बिसौली

विद्युत विभाग द्वारा एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्युत उपभोक्ताओं को ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

एसडीओ अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बकाया बिजली बिलों पर दी जा रही भारी छूट का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी बकाया धनराशि शीघ्र जमा करें। उन्होंने बताया कि विभाग की अलग-अलग टीमें घर-घर जाकर लोगों को योजना की जानकारी दे रही हैं और बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना से लाभान्वित करना है, जिससे उपभोक्ताओं का बकाया भी कम हो और विभाग को भी राजस्व प्राप्त हो सके।

अभियान के दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, अवर अभियंता देहात दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, संगम, अनिल, उमेश, नवीन, मोहसिन रजा, ऐजाजुद्दीन सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!