Breaking News

बिल्सी। युवा साथी संगठन ने जरूरतमंदों में बांटे 125 कंबल, ठंड से बचाव में मिली राहत

Spread the love

बिल्सी। रविवार को बदायूं–बिजनौर हाईवे स्थित पुसंगवां चौराहे पर युवा साथी संगठन की ओर से गरीब और जरूरतमंद 125 लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी दीपक चौहान और नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर मौजूद रहे।
समाजसेवीयों का संदेश
दीपक चौहान और ओम प्रकाश सागर ने कहा कि समाज के साधन-संपन्न लोगों को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए, ताकि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोग राहत पा सकें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
युवा साथी संगठन का सतत योगदान
युवा साथी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करता आ रहा है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर आकाश कुमार सिंह, रामअवतार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अनूप सिंह, अवनीश कुमार, नरेश प्रताप, सचिन कुमार, प्रमोद कुमार, सत्येंद्र तोमर, मुकेश कुमार सिंह, राहुल वाष्र्णेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!