Breaking News

बिल्सी। नगर के अस्पताल के सामने साइकिल चोरी, घटना CCTV में कैद

Spread the love

बिल्सी। नगर के नरेंद्र गायत्री अस्पताल के सामने खड़ी साइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया और फरार हो गए। घटना की पूरी जानकारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
क्षेत्र के गांव जरावन निवासी सुरजीत सागर पुत्र हरप्रसाद ने बताया कि वह रोजाना साइकिल से अस्पताल आता-जाता है। रविवार को उनकी साइकिल अस्पताल के सामने खड़ी थी, तभी अज्ञात चोर ने उसे चोरी कर लिया। सुरजीत ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …