Breaking News

बिल्सी: बीआरसी केंद्र अंबियापुर में समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Spread the love


बिल्सी। बीआरसी केंद्र अंबियापुर पर समावेशी शिक्षा के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान करना, उनकी आवश्यकताओं को समझना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया को सशक्त बनाना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों से संबंधित प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें बच्चों की प्रारंभिक जांच, स्क्रीनिंग, आवश्यक निर्देशों का पालन और विद्यालयों में उनके समावेशन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर सही पहचान और समय पर हस्तक्षेप से दिव्यांग बच्चों को बेहतर शैक्षिक एवं सामाजिक अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
समापन दिवस पर खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की समय रहते पहचान कर उन्हें विद्यालयी शिक्षा से जोड़ना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक पात्र बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाएं।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार शुक्ला, सर्वेश कुमार पाल और मनोज सिंह ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से व्यावहारिक जानकारियां साझा कीं। इस कार्यक्रम में कुल 32 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया और समावेशी शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने कार्यक्षेत्र में इसे लागू करने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!