Breaking News

बदायूं। वैभव लॉन में तुलसी पूजन कार्यक्रम में सखियों ने किया भव्य आयोजन

Spread the love


संवादाता: गोविंद देवल
भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब एवं अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब, बदायूं के तत्वावधान में आज वैभव लॉन के प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संस्थापिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि उनके विद्यालय सेंट स्टीफेंस एकेडमी, दातागंज से तुलसी पौधे “बेबी प्लांट” के रूप में प्राप्त होते हैं। इन्हें तीन माह तक पूर्ण निष्ठा और सेवा भाव के साथ मिट्टी के पॉट में उगाया जाता है और फिर पॉट का रंग रोगन कर वाहन से बदायूं लाया जाता है।
कुटुंब की बहनों द्वारा सभी तुलसी पौधों को चुनरी उड़ाई जाती है और इसके पश्चात भव्य कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 150 से 200 तुलसी पौधे प्रसाद के रूप में वितरित किए जाते हैं। यह पुण्य कार्य पिछले सात वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस वर्ष डॉ. दीप्ति जोशी गुप्ता, श्रीमती मंजू गुप्ता और श्रीमती आभा गोयल ने भी इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक तुलसी दल का अत्यधिक महत्त्व है। ग्रहण काल में भी तुलसी दल का विशेष महत्व है और औषधीय रूप में भी इसका उपयोग अत्यंत प्रभावशाली है। उन्होंने सभी धर्मों का सम्मान करते हुए कहा कि वह किसी भी धर्म की आलोचना नहीं करतीं।
संस्था की अध्यक्ष डॉ. ममता नौगुरैया ने कहा कि तुलसी माता के महत्व को समझते हुए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महामंत्री श्रीमती एकता गुप्ता और श्रीमती पूनम रस्तोगी का विशेष सहयोग रहा। पूजा में शलभ एवं आभा गुप्ता ने तुलसी मैया की रूप-सजा में योगदान दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर नगर विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती विमलेश गुप्ता, पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती दीप माला गोयल, डॉ. गार्गी बुलबुल एवं डॉ. ममता नौगुरैया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला सखियों ने भाग लिया और कार्यक्रम भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बना।
विशेष सहयोग और संचालन डॉ. दीप्ति जोशी गुप्ता एवं डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!