Breaking News

नायब तहसीलदार ने क्षेत्रीय भ्रमण कर गौवंशों को ठंड से बचाने के दिए निर्देश

Spread the love

बिसौली (बदायूं)। संवादाता: आई एम खान
बढ़ती ठंड के बीच बिसौली नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने तहसील क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व टीम के साथ बेहटा पाठक, हुसैनपुर, नागपुर, नूरपुर आदि गांवों में स्थित गौशालाओं का दौरा किया और गौवंशों की सुरक्षा का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने सभी गौशालाओं के केयर टेकरों और जिम्मेदारों को ठंड से गौवंशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीत लहर के चलते गौवंशों की उचित देखभाल बेहद जरूरी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तहसील प्रशासन ने आम जनता और गौवंशों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती ठंड में सक्रियता दिखाई है। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी गौशालाओं में पर्याप्त चारे और गर्म जगह की व्यवस्था हो, ताकि पशु ठंड से सुरक्षित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!