Breaking News

बिल्सी (बदायूं)। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Spread the love


संवादाता: गोविंद देवल
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में सत्र 2025-26 के रोवर रेंजर प्रशिक्षण के तीन दिवसीय शिविर का आज 25 दिसंबर, 2025 को प्राचार्य के अध्यक्षता में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पंकज कुमार सिंह ने रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए रोवर रेंजर प्रमाण पत्र की उपयोगिता और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर में श्री मो. असरार अहमद ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के पहले दिन स्काउट एंड गाइड का इतिहास, गांठे बनाना, टोली का निर्माण तथा नेतृत्व के गुणों पर विशेष ध्यान दिया गया। श्री असरार ने स्काउट गाइड से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएँ भी साझा कीं।
इस अवसर पर शाहबुद्दीन अली खान, विशाल महर, सुभाष बाबू, अब्दुल रईस खान, प्रदीप और सूरजपाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
शिविर के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और स्काउट गाइड की बारीकियों को समझने का उद्देश्य रखा गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!