Breaking News

चिराग से लगी आग में घर जलकर राख, 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

Spread the love

कोई हताहत नहीं, दो घंटे में दमकल ने पाया काबू
संवाददाता: गुड्डू रस्तोगी| कुंवर गांव
कस्बे के वार्ड नंबर-3 में गुरुवार को क्रिसमस डे के दिन एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
वार्ड नंबर-3 निवासी सत्यवीर पुत्र हृदेश कुमार अपने भाई प्रदीप के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। गुरुवार को त्योहार के चलते घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान घर के मंदिर में चिराग जलाया गया था और सभी सदस्य बाहर चले गए। करीब साढ़े 11 बजे मोहल्ले के लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कौशिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल की गाड़ी पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और घर का अधिकांश सामान जल चुका था। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित सत्यवीर के अनुसार आग में लगभग 10 से 11 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग में एक डबल बेड, दो एलसीडी टीवी, अलमारी, दो सोफे, पंखे, कपड़े और कई सरकारी कागजात जलकर राख हो गए।
घटना की सूचना राजस्व विभाग को भी दी गई। राजस्व निरीक्षक विनोद पुरी और हल्का लेखपाल बृजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। लेखपाल बृजेश कुमार ने बताया कि आग घर के मंदिर में जल रहे दीपक से लगी है। प्रारंभिक आकलन में 5 से 6 लाख रुपए के नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!