Breaking News

इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, जनसुविधाओं की परखी व्यवस्था

Spread the love

नि:शुल्क हवा, पेयजल व शौचालयों की जांच, कमियां जल्द होंगी दूर
संवाददाता: आई एम खान | बिसौली
बृहस्पतिवार को इंडियन ऑयल कंपनी के जनपद बदायूं के विक्रय अधिकारी अक्षत सहाय ने बिसौली क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न इंडियन ऑयल पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नि:शुल्क हवा, शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। विक्रय अधिकारी ने पंप संचालकों को जनसुविधाओं की नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।
अक्षत सहाय ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी किसी प्रकार की कमी पाई जाएगी, उसे शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि है और इंडियन ऑयल कंपनी इसके लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को नोट कर संबंधित पंप संचालकों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!