Breaking News

डी पॉल स्कूल के पास बस–डीसीएम की भीषण टक्कर, चालक गंभीर घायल

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में डी पॉल स्कूल के समीप शुक्रवार को एक बस और डीसीएम कैंटर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम कैंटर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना अंबियापुर गांव के निकट की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। जहां उसका उपचार जारी है।
बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि डीसीएम कैंटर बिल्सी से बिसौली की ओर जा रहा था, जबकि बस बिसौली की ओर से आ रही थी। डी पॉल स्कूल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!