Breaking News

बिल्सी की बिजली व्यवस्था ठप, नगरवासी बेहाल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। नगर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आए दिन घंटों बिजली गुल रहने से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण ठंड और कोहरे के अंधियारे के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली व्यवस्था रोजाना डगमगा जाती है। कभी फॉल्ट तो कभी अघोषित कटौती के कारण घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की दिनचर्या भी बाधित हो रही है।
नगरवासियों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!