Breaking News

बाल विवाह एक अभिशाप — राजकुमार शर्मा

Spread the love

बिसौली।
संवाददाता: गोविंद देवल
क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में बाल विवाह मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होकर आगे आना होगा।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि बाल विवाह को रोकने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 लागू किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने समाज सुधारक राजा राममोहन राय के प्रयासों और शारदा अधिनियम 1929 का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों से इस कुप्रथा को समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं, फिर भी आज के समय में यह समस्या कहीं न कहीं मौजूद है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व समाज को भी बाल विवाह जैसी कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में बताएं, ताकि आने वाली पीढ़ी को इससे बचाया जा सके।
कार्यक्रम में नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामऔतार मौर्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!