Breaking News

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापामारी, लाखों की एलोपैथिक दवाइयाँ सील

Spread the love

बिसौली (बदायूँ)।

संवाददाता: गोविंद देवल
आज ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना बिसौली, तहसील बिसौली में प्राइमरी स्कूल के सामने स्थित शमशेर खान की मार्केट की दुकान में अवैध मेडिकल स्टोर पर मय पुलिस बल छापामार कार्यवाही के लिए पहुँचा। मौके पर काउंटर पर एक व्यक्ति औषधियाँ बेचते हुए पाया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम शाहे आलम पुत्र श्री समीम खान, निवासी ग्राम छीतरपुर महरोला, पोस्ट-इस्लामनगर जनपद बदायूँ बताया और खुद को मेडिकल स्टोर का स्वामी बताया। जांच में पाया गया कि मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में एलोपैथिक औषधियाँ भण्डारित थीं, लेकिन उनके पास औषधि विक्रय का कोई लाइसेंस नहीं था और न ही दवाइयों के क्रय-विक्रय बीजक उपलब्ध थे।
शाहे आलम द्वारा किया गया कार्य औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और तत्सम्बन्धी नियमावली 1945 की धारा 18(c)/27 का उल्लंघन है।
मौके पर ही चार संदिग्ध औषधियों के नमूने संग्रहित कर राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजे गए हैं। शेष एलोपैथिक औषधियों को प्रपत्र 16 पर अंकित कर बोरों में भरकर सील किया गया। इनकी कुल कीमत लगभग 1,17,458.43 रुपये है।
प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!