Breaking News

कछला-शहाबाद हाईवे पर युवक घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Spread the love

बिल्सी।

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी के कछला-शहाबाद हाईवे पर स्थित गल्ला मंडी के सामने देववाणी मंदिर के खाली पड़े प्लाट में शनिवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या चार निवासी नासिर राइन पुत्र मल्लन के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि नासिर के साथ मारपीट की गई और उन्हें प्लाट में फेंक दिया गया। मोहल्ला निवासी शाहिद राइन ने बताया कि नासिर शुक्रवार शाम से लापता थे।
क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि घायल युवक का उपचार जारी है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …