Breaking News

दियोरिया कलां में विद्युत बकाया राहत शिविर, 25 उपभोक्ताओं से 1.20 लाख रुपए वसूले गए

Spread the love

पीलीभीत।

संवाददाता: आकाश पाठक
पीलीभीत के दियोरिया क्षेत्र के ग्राम दियोरिया कलां में शुक्रवार को विद्युत बकाया राहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 25 उपभोक्ताओं से 1,20,000 रुपए की वसूली की गई।
दियोरिया विद्युत उपकेंद्र के जेई लक्ष्मीचंद ने बताया कि यह शिविर गांव-गांव में उपभोक्ताओं को बिजली बिल समय पर जमा करने के लिए राहत और सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के दौरान संविदा स्टाफ ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया।
जेई लक्ष्मीचंद के नेतृत्व में शिविर में कुलदीप सिंह और अन्य संविदा कर्मचारी रातुल तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, मोहन स्वरूप, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, राजवीर और वीरेश कुमार सक्रिय रहे। उनका समर्पित प्रयास रंग लाया और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …