Breaking News

पूरनपुर क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता, ग्रामीणों में दहशत

Spread the love

पीलीभीत।

संवाददाता: आकाश पाठक
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के गांवों में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीण भयभीत हैं। हाल ही में तेंदुए ने गांव रम्पुरा कोन के समीप सोना सिंह के खेत में एक आवारा कुत्ते को मार डाला और उसका अधखाया शव गन्ना के खेत में पाया गया। यह घटना सोशल वानिकी टीम के लिए सतर्कता का संकेत बन गई।
सामाजिक वानिकी की टीम ने मौके पर जाकर तेंदुए के पंजों के निशान दर्ज किए और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की। रेंजर सरवन लाल ने बताया कि शुक्रवार को गांव वक्तापुर और गोपालपुर के खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान मिले।
तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गन्ना के खेत के समीप दो कैमरे लगाए गए हैं, ताकि उसकी चहलकदमी को कैद किया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी से खेतों और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है और तेंदुए के सुराग पर नजर रखी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!