Breaking News

घर से फरार हुई युवती अचानक कोतवाली पहुंची, मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजी गई

Spread the love

पीलीभीत।

ब्यूरो चीफ: आकाश पाठक
पीलीभीत के दियोरिया क्षेत्र में पंद्रह दिन पहले घर से फरार हुई एक युवती अचानक कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 14 दिसंबर को करीब तीन बजे युवती ने अपने प्रेमी के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत के बाद घर से फरार हो गई। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो युवती के पिता भगवानदास ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और युवती की तलाश शुरू की। 27 दिसंबर की सुबह अचानक युवती कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि युवती की जांच-पड़ताल के बाद उसे मेडिकल परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …