Breaking News

आईएमए बदायूं के चुनाव में डॉ. अशोक सिंह अध्यक्ष, डॉ. अजीत पाल सिंह सचिव चुने गए

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल | बदायूं
बदायूं। बदायूं के चिकित्सकों की सबसे प्रमुख संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। चुनाव में डॉ. अशोक सिंह को अध्यक्ष एवं डॉ. अजीत पाल सिंह को सचिव चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई, जिसमें सभी सदस्यों की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि संगठन को और मजबूत करते हुए चिकित्सकों के हितों की रक्षा तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
वहीं सचिव पद पर चुने गए डॉ. अजीत पाल सिंह ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि आईएमए के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में वॉलीबाल चैंपियनशिप का फाइनल आज, जसपुर की पायनियर अकेडमी की होगी चांदपुर के जेपी पब्लिक से भिड़ंत

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से …