Breaking News

ब्रज की पावन भूमि पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, आगरा
आगरा।
कल जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव एवं पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने आगरा में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के ब्रज की पावन भूमि पर प्रथम आगमन के अवसर पर आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच पंकज चौधरी का आगमन हुआ, जिससे पूरा माहौल जोश और उत्साह से भर गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वहीं पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी का जनाधार और अधिक सशक्त होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!