Breaking News

बिल्सी में जलभराव, बाजार और बिजली घर रोड पर लोग परेशान

Spread the love

बिल्सी। बिल्सी नगर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बिजली घर रोड सहित आज बिल्सी के मुख्य बाजार में भी जलभराव हो गया।
बाजार में पानी भर जाने से वहां आने वाले राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरे रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया है, वहीं दुकानों के सामने पानी जमा होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों पर पानी भर जाता है, लेकिन नगर पालिका द्वारा स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
दुकानदारों और नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …